स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में ट्रक ने कार को ठोका, माजरा गांव के पांच घायल !

 Haryana news Truck hits car in Hisar, five injured in Majra village


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार के गांव चिड़ौद में शादी समारोह में शामिल होने के लिए माजरा गांव से आए युवकों की कार को ट्रक ने पीछे से ठोक दिया। जिसके कारण कार सवार पांच युवक घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं ट्रक चालक मौका मिलते ही ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






फतेहाबाद जिले के गांव माजरा निवासी सहदेव ने बताया कि वह रिश्तेदारी में हिसार जिले के गांव चिड़ौद में शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। शादी के बाद परिवार के सदस्य के प्रवीण, सुभाष, कृष्ण और संदीप के साथ ऑल्टो K-10 चिड़ौद से अपने गांव जा रहे थे। जब राजगढ़ हिसार हाईवे पर गांव मुकलान के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वो गाड़ी में ही फंस गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कार में फंसे पांचों युवकों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मौका मिलते ही ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। आजाद नगर पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |