स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एडीजीपी की टीम की हिसार के होटल में छापेमारी, में पढ़ाई करने आए युवक नशे की हालत में मिले !

 Haryana Hisar news ADGP's team raided a hotel in Hisar, youths who had come to study were found in an inebriated condition!


सैक्टर 13 में गोल्डन वुड होटल पर एडीजीपी टीम का दूसरी बार छापा

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़

 एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने जब से हिसार आईजी के तौर पर कार्यभार संभाला है। तब से हिसार मंंडल में अपराधियों पर पुलिस की नकेल कसती जा रही है। सोमवार को एडीजीपी की टीम ने हिसार शहर के होटल में दबीश दी। उस समय होटल में कुछ जो अपने घर से हिसार और पढ़ाई करने के लिए आए हुए थे। वो युवा नशे की हालत में पाए गए। हुक्का बार मे चार स्टूडेट शराब व हुक्का का सेवन करते मिले।‌‌ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने बीट इंचार्ज से जवाब तलब किया है।  




संबधित बीट इन्चार्ज थाना प्रभारी से मांगा जायेगा जबाब।


 गुप्त सुचना के आधार पर एडीजीपी की टीम ने सैक्टर 13 स्थित गोल्डन वुड होटल पर छापामारी कर वहां पर हुक्के, डीजे तम्बाकु के कई ब्रांड कब्जा मे लिये । उक्त होटल में 04 युवा भी मौके पर टीम ने पकडे जो शराब के नशे मे चूर थे व हुक्के का सेवन रहे थे । होटल में युवको ने कई स्थानो पर उल्टी की हुई थी ।  सभी पकडे गये युवा हिसार मे पढाई के लिये आये हुये थे । युवाओ को पथभ्रष्ट करने के लिये चलाये जा रहे इस अवैध अड्डे पर टीम ने दूसरी बार रेड की है व उक्त होटल के मालिक को भी काबु किया है जिसके खिलाफ थाना सिविल लाईन हिसार मे कार्रवाई की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |