हिसार शहर के होटल में एडीजीपी की टीम की छापेमारी, सात युवकों सहित इतनी महिलाओं को किया काबू !
Haryana Hisar news ADGP team raids hotel in Hisar city, including seven youths, so many women arrested
07 युवकों सहित महिला सदिंग्ध को किया राउंड-अप
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
मंगलवार को एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने हिसार शहर में छापेमारी कर सात युवकों सहित एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में काबू किया है। हिसार शहर सहित जिले के काफी जगहों पर अनेतिक कार्य किए जा रहे हैं और पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। हिसार पुलिस मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में एडीजीपी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जिससे गलत तरीके से काम करने वाले लोगों की चुलें हिल चुकी है। उसके बावजूद भी वो गलत तरीके से अपने काम को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
डाबड़ा चौक स्थित होटल अवाना पर एडीजीपी टीम का छापा ।
श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मडंल, हिसार के निर्देशन में उनकी स्पेशल टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर अशोक कुमार डीएसपी मुख्यालय के नेत्रत्व में होटल अवाना नजदीक डाबड़ा चौक हिसार पर छापामारी कर वहां से 07 युवक व 01 महिला को आपत्तिजनक हालत में राउंड अप किया है । छापामारी के दौरान अनैतिक गतिविधियो मे शामिल लोगो को संभलने का मौका नही मिला ।
ADGP कार्यालय में उपरोक्त होटल द्वारा अनैतिक कार्य में लिप्त होने बारे सूचना प्राप्त हुई थी । पुलिस की एकाएक व सुनियोजित छापामारी से सभी अनैतिक गतिविधिय़ो मे शामिल लोगो को पुलिस टीम ने मौक पर काबु किया है। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। जिनके खिलाफ थाना अर्बन स्टेट हिसार मे कार्रवाई की जा रही है । अब शहर मे अनैतिक कार्य करने वालों पर अथवा गैर कानूनी कार्य के लिये स्थान देने अथवा गलत कार्यो मे किसी भी तरह की सहभागिता पाये जाने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks