स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस अधीक्षक ने खुला दरबार लगाकर सुनी समस्याएं !

 Haryana Hisar news Hansi Superintendent of Police listened to the problems by holding an open court


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत नेआज अपने कार्यकाल में  खुला दरबार  लगाकर  आम लोगों की समस्या को सुना ओर उनका तुरंत निवारण किया।  पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि आमजन की फरियाद सुन कर उन्हें शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। आमजन को संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना  तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए.









 पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने कहा कि उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व जिला के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं की सबसे पहले थाना प्रभारी हर रोज अपने-अपने थाना क्षेत्र में लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि अगर कोई बड़ी समस्या है। तो तुरंत उनके संज्ञान में लाएं। ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं जनता एक दूसरे के पूरक हैं तथा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करके उनका सहयोग  लेकर अपराध तथा अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।








पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक हांसी  में भी सभी शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि उनके पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। पुलिस के पास आने वाले फरयादी की अगर ठीक ढंग से सुनवाई होती है और जल्दी न्याय मिलता है तो वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। जिससे समाज में भी पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी को पुलिस के पास आने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बल्कि अपराधी किस्म के लोगो में पुलिस का भय स्पष्ट नजर आना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |