हिसार, जींद, कैथल, रोहतक, भिवानी जिलों सहित अंतरराज्यीय जेब तराश चोर गिरोह का किया पर्दाफाश , दर्जनों चोरी की वारदातें कबूली !
Haryana news Interstate pocket thief gang busted including Hisar, Jind, Kaithal, Rohtak, Bhiwani districts
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए सीआईए (1) हांसी की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उन्होंने हिसार, हांसी, नारनौंद, भिवानी, जींद, कैथल सहित अन्य जगहों से जेब तरासने सहित अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपितों ने पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से लेकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बिहारी युवकों और बुजुर्गों तक को अपना निशाना बनाया गया है। यह चोरी की वारदातों को बसों में बस स्टैंड पर अंजाम देते थे।
सीआईए पुलिस हांसी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू वासी रोहनात व अजय वासी रोहनात जिला भिवानी के रूप में हुई थी। जिन्होंने प्राइवेट बस में सफर कर रही सोनिया वासी धनाना के पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में मंगलसूत्र, गलसरी, कानों के झुमके व कुछ नकदी थी। जिनको को गिरफ्तार करके न्यायालय पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई ।
पुलिस रिमांड में खुलासा हुआ कि अजय उपरोक्त ने बताया कि करीब 4 महीने पहले जूई से लोहारू वाले बस में हमने एक महिला के बैग से ₹7000 व सोने की तबीजी चोरी की थी। करीब 2 महीने पहले महम वाली बस में एक पढ़ने वाले लड़के का पर्स चुराया था जिसमें 16 सो रुपए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि करीब 2 महीने पहले भाटला बस स्टैंड से हांसी वाली बस में एक व्यक्ति का पर्स चुराया था जिसमें ₹2100 रुपये थे।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने बताया कि 20 ,25 दिन पहले हांसी में सरकारी बस में नारनौद जा रहा था एक व्यक्ति की जेब से पर्स चुराकर 18 सो रुपए निकाले थे। वहीं करीब 3 महीने पहले खेड़ी चौपटा बस स्टैंड उचाना की तरफ से बस एक बूढ़ा व्यक्ति उसमें चढ़ने लगा उसकी जेब से पर्स चुराकर ₹900 निकाले थे। खुलासा करते हुए बताया कि आठ नो दिन पहले खेड़ी चौपटा से बरवाला की तरफ जाने वाली बस में एक लड़का का पर्स चुराया था। जिसमें 17 सो रुपए मिले थे। वहीं 20 ,25 दिन पहले हांसी से बरवाला जाने वाली बस में एक बुजुर्ग का पर्स चुराया था। जिसमें 13 सो रुपए थे।
उन्होंने बताया कि दो ढाई महीने पहले लखन माजरा से महम वाली बस में निदाना के पास एक लड़के का पर्स चुराया था। जिसमें करीब 2700 रुपये थे। करीब 2 महीने पहले बस में सीसर के एक व्यक्ति का पर्स चुराया था। जिसमें ₹2300 रुपये थे। उसी दिन से सिसर बस स्टैंड से हांसी आने वाली बस में एक व्यक्ति का पर्स निकाल लिया था जिसमें 500 रुपये थे ।करीब 2 महीने पहले में बस स्टैंड पर भीड़ में से बस में चढ़ते एक व्यक्ति का पर्स चुराया था। जिसमें से 3000 रुपये थे।
पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि करीब एक महीना पहले हांसी से बरवाला जा रहा था बस में एक व्यक्ति का पर्स चुराया जिसमें 2200 रुपये थे और बस स्टैंड पर उतर गया था। करीब 3 महीने पहले उकलाना बस स्टैंड पर भीड़ में से एक व्यक्ति का पर्स चुराया था जिसमें ₹1600 रुपये थे। दो ढाई महीने पहले बस स्टैंड से नरवाना की तरफ से आई बस में भीड़ में से एक व्यक्ति का पर्स चोरी किया था, जिसमें ₹3200 थे। करीब दो ढाई महीने पहले बरवाला बस स्टैंड से अग्रोहा वाली बस में एक व्यक्ति का पर्स चुराया था जिसमें 1200 रुपये थे। करीब 15 ,16 दिन पहले वाले जाने वाली बस में एक व्यक्ति का पर्स चोरी किया जिसमें ₹5000 थे। करीब एक महीना पहले जयपुर बस स्टैंड पर सीकर वाली बस में चढ़कर एक लेडीस का पर्स चुराया था जिसमें ₹60 हजार रुपए नकदी व दो सोना की दो अंगूठी थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले काली देवी चौक के पास से तोशाम वाली बस में चढ़ते समय एक पढ़ने वाले लड़के की जेब तराश की जिसमें ₹2100 थे। तीन चार महीने पहले मैंने बस अड्डा हांसी से पेटवाड़ जाने वाली बस में एक बिहारी मजदूर की जेब से ₹900 निकाले थे। करीब 2 महीने पहले बस अड्डा हांसी से बाहर जुलाना प्राइवेट बस में एक बुजुर्ग की जेब से ₹1800 निकाले थे व करीब 2 महीने पहले बस अड्डा हांसी से रोहतक जाने वाली बस प्राइवेट बस में एक लड़के के ₹2500 निकाले थे। करीब 3 महीने पहले बस अड्डा हांसी से हिसार जाने वाली प्राइवेट बस में एक लड़के के थी जिसमें 25 सो रुपए थे। करीब 3 महीने पहले बस अड्डा हांसी से हिसार प्राइवेट बस में चढ़ते समय एक लड़के के जेब से 16 सो रुपए थे।
उन्होंने बताया कि करीब 2 महीने पहले बस अड्डा हांसी से बरवाला जाने वाली प्राइवेट बस में एक लड़के की जेब से जिसमें ₹1500 थे। करीब दो-तीन महीने पहले बस अड्डा हांसी से भिवानी जाने वाली बस में एक बिहारी मजदूर की जेब से 1500 रुपये जेब तराश किए थे। करीब दो-तीन महीने पहले बस अड्डा हांसी से जींद जाने वाली प्राइवेट बस में एक एक बिहारी मजदूर की जेब से ₹1500 निकाले थे तथा करीब दो-तीन महीने पहले बस अड्डा से जींद जाने वाली प्राइवेट बस में ₹3500 जेब से निकाले थे। दिसंबर 2022 में बस अड्डा हांसी से एक बुजुर्ग की जेब से ₹49000 निकाले थे। जुलाई 2022 में एक बुजुर्ग की बरसी गेट हांसी के पास किताबों की दुकान से जेब तराश से की थी जिसमें 4850 रुपए ,आधार कार्ड एटीएम कार्ड वृद्धावस्था का कार्ड चोरी किया था। जिसके ऊपर 26 चोरी व जेब तराशी की वारदातें कबूल की है ।
सोनू वासी रोनाहत ने रिमांड के दौरान बताया कि करीब 11, 12 महीने पहले हांसी से बरवाला जाने वाली बस में एक बुजुर्ग महिला का पर्स चोरी किया था। जिसमें कुल ₹2000 थे। छह-सात महीने पहले हांसी चुंगी हिसार चुंगी के पास भीड़ में से एक लड़के का पर्स चोरी किया था जिसमें 3500 रुपये थे । अप्रैल 2022 में हांसी से पेटवाड़ जाने वाली बस में 1 महिला का पर्स चोरी किया था जिसमें 25 सो रुपए थे। जनवरी 2023 में हांसी से तोशाम जाने वाली सरकारी बस में एक महिला का छोटा पर्स चोरी किया था जिसमें 1200 रुपये थे।
26 जनवरी 2023 को एक महिला के बैग से ₹6000 जिसमें एक मंगलसूत्र एक गलसरी व झुमके सोने के चोरी किए थे। करीब चार-पांच महीने पहले बस अड्डा जींद से चलती बस से कानों के लटक दार चयन व गले का सोने का हार चोरी किया था। वह करीब छह-सात महीने पहले बस अड्डा नरवाना से चलती बस से एक आदमी की अंगूठी व सोने की चेन चोरी किए थे। फरवरी माह में बीदर कर्नाटक बस अड्डा से चलती बस से सोने के गहने चोरी किए थे। जिनका वजन लगभग 80 ग्राम था।
वह करीब 1 साल पहले बीदर राज्य कर्नाटक मैं बस अड्डा से चलने वाली बस में गहने चोरी किए थे जिसमें करीब 100 ग्राम के थे। करीब 14 महीने पहले बीदर राज्य कर्नाटक में बस से गहने चोरी किए थे जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। करीब 2 साल पहले बरवाला बस अड्डा से चलती बस से सोने के कानों के टॉप्स हुए गले की चेन चोरी की थी। करीब 2 साल पहले जींद बस अड्डा से चलती बस से सोने के गहने चोरी किए थे करीब 2 साल पहले जींद बस अड्डा से चलती बस से गहने चोरी किए थे। जिसमें कानों के टॉप्स नाक की तिल्ली एक मंगलसूत्र था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों ने बताया कि करीब 2 साल पहले कैथल बस अड्डा से चलती बस से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी किए थे करीब मार्च 2023 में बस अड्डा जयपुर से सीकर जाने वाली बस से महिला के बड़े बैग से एक महिला का लाल रंग का पर्स चोरी किया था। जिसमें दो तीन अंगूठी जेंट्स व दो सोना चोरी किए थे। जिसके ऊपर करीब 15 जगह पर वारदात को अंजाम दिया हैं। जिनको रिमांड के बाद जेल भेज दिया है

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks