स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हेरोइन/चिट्ठा तस्कर नाइजीरियन नागरिक को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

 Hisar police arrested heroin/pig smuggler Nigerian national


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत हरियाणा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। काफी दिनों से जो नशा तस्कर पकड़े जा रहे थे अधिकतर ने बताया था कि वह नशे की खेप दिल्ली से किसी विदेशी व्यक्ति से खरीद कर लाते हैं। थाना सदर हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों के व्यापार में संलिप्त नाइजीरियन नागरिक फरैंकलीन वासी ओमाया, नाइजीरिया हाल जनकपुरी, दिल्ली को थाना सदर हिसार में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 285 दिनाक 31.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 











     एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने बगला मोड़, हिसार से नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार खारा बरवाला निवासी सुशील और ऑटो मार्केट,मंडी आदमपुर निवासी सरोज को 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित गिरफ्तार कर सुशील को माननीय अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान सुशील ने बताया कि वे यह हेरोइन/चिट्ठा द्वारका, दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक से लेकर आए थे।  सुशील की निशानदेयी पर उपरोक्त नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली गिरफ्तार किया गया है। आऱोपित नाइजीरियन नागरिक को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया  है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |