राजपुरा के होटल से 18 टायरी ट्रक ट्राला चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Haryana news One arrested for stealing 18 tire truck trolley from hotel on Hansi Jind Road
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हांसी जींद रोड़ पर स्थित गांव राजपुरा के पास एक होटल पर खड़े ट्रकों चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को रोहतक की सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करते हैं 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से चोरी किया गया ट्रक ट्राला बरामद करने की कोशिश की जाएगी साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य पुख्ता सबूत जुटाने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जिसने देवेंद्र वासी लाडवा का 18 टायर वाला ट्रक राजपुरा के एक होटल के आगे से जुलाई 2022 में चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महम चौबीसी के गांव भैणी सुरजन निवासी जगदीप उर्फ भोला को प्रोडक्शन वारंट पर सुनारिया जेल से लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जोकि जानलेवा हमला करने के आरोप में सुनारिया जेल में बंद था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व चोरी सुदा ट्रक बरामद करने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में एक आरोपी इसके पिता राजकुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी ,ओ, स्टाफ हांसी की टीम ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धीरज उर्फ जैकी वासी कृष्णा कालोनी के रूप में हुई है। जोकि माननीय अदालत द्वारा चेक बाउंस के एक मामले में उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। जिसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
24 बोतल देसी अवैध शराब सहित एक को किया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक्साइज स्टाफ हांसी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ बिच्छू वासी सोरगर मोहल्ला हांसी के रूप में हुई। जिसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जो पुलिस द्वारा माँगने पर कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। जिसके खिलाफ थाना शहर हांसी में आबकारी अधिनियम संशोधन 2020 के तहत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks