स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने एल आर एम विद्यालय के सिल्वर जुबली समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर किया सम्मानित !

  Haryana Hisar news Deputy Speaker Ranbir Gangwa honored the meritorious students of LRM Vidyalaya by giving them electric scooties at the silver jubilee ceremony


पैसे और सिफारिश से नौकरियां पाने का जमाना गया पीछे, अब पढ़ाई के दम पर मिलती है सरकारी नौकरियां :रणबीर गंगवा


तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़ 


विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि समाज को अपराध मुक्त बनाने के सपने को साकार करने के लिए बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाना होगा। रणबीर गंगवा ने यह बात उपमंडल के चानौत गांव में स्थित एल आर एम विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।








 उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। शिक्षा के अभाव में कोई भी परिवार, समाज व राष्ट्र विकास नहीं कर सकता । उन्होंने कहा कि पैसे व सिफारिश से सरकारी नौकरियां पानी का समय काफी पीछे चला गया है अब राज्य सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पढ़ाई के दम पर ही नौकरियां पाई जा सकती हैं। सरकारी नौकरियां प्राप्त करने का इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसलिए सफल होने के लिए लक्ष्य का निर्धारण करें और  इसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। जीवन में सफलता पाने के लिए कभी भी शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहे , नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल व्यक्ति के जीवन को नष्ट करती है। बल्कि परिवार तथा समाज को भी खोखला बर्बाद कर देती है।












    उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारे युवा शिक्षा ,खेल सहित अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में हमारी बेटियों ने विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का काम किया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। राज्य सरकार द्वारा भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ उठाकर जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ना चाहिए।










    समारोह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सीटू पुत्र कृष्ण कुमार तथा कुसुम पुत्री सत्यनारायण को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचने पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया । समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। सभी प्रस्तुतियां में हरियाणवी संस्कृति की झलक तथा देशभक्ति की भावना दिखाई दी ।









 इस अवसर पर एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत, पिछड़ा वर्ग आयोग हरियाणा के पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा , प्रसिद्ध समाजसेवी प्रेम मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग महंत सुरेंद्र गिरी खंड शिक्षा अधिकारी बिरेंद्र इलाहाबादी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप पुनिया ब्लॉक समिति सदस्य रेखा देवी तथा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |