हिसार में चलती कार में बनी आग का गोला, 5 महीने पहले खरीदी थी नई कार !
Haryana news Fireball made in moving car in Hisar, car was bought 5 months back
फाइल फोटोतहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
दिल्ली सिरसा हाईवे पर गांव ढ़ंढ़ूर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार युवक ने तुरंत ही स्थिति को भांपा और गाड़ी को साइड में रोक कर नीचे उतर गया। कार चालक ने इसकी सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कार चालक नरेंद्र ने बताया कि वो हिसार का रहने वाला है। शनिवार को अपने काम से गांव दौलतपुर जा रहा था कि जैसे ही ढंढूर पुल को पास किया तो लुवास के पास अचानक से गाड़ी झटके मारने लगी। तो उसने देखा कि बोनट से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत ही गाड़ी को साइड में रोका और नीचे उतरने लगा तो गाड़ी में आग भड़क उठी। अगर 1 मिनट की देरी होती तो वह भी गाड़ी से नीचे नहीं उतर पाता। नरेंद्र ने बताया कि फायर ब्रिगेड और डायल 112 टीम को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा जल चुका था। कार चालक ने बताया कि उसने करीब 5 महीने पहले ही सेकंड हैंड i20 गाड़ी खरीदी थी। उसने अंदेशा जाहिर की है कि शार्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लगी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks