शादी के करीब एक सप्ताह बाद दुल्हन फरार, मामला दर्ज |
Haryana news Bride absconded after about week marriage, case registered
रतिया की युवती दुल्हन बनकर गई थी रोहतक जिले में
तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत
हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र से एक युवक की शादी 6 दिन पहले रतिया की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। आधी रात को दुल्हन अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित परिवार पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल को रतिया के रहने वाले 25 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। व्यक्ति ने बताया कि शादी के बाद उसके नई नवेली दुल्हन उसके घर पर ही रह रही थी। दोनों का नव दंपति जीवन सही तरीके से चल रहा था कि 22:00 23 अप्रैल की रात को 12 बजे के बाद उसकी पत्नी बिना कुछ बताए घर से भाग गई। जब उसकी नींद खुली तो उसकी पत्नी गायब मिली उसने काफी तलाश की लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के भाग जाने के बाद उसने अपनी व अपने ससुराल पक्ष की तमाम रिश्तेदारों में काफी छानबीन की लेकिन उसकी पत्नी के बारे में कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। थक हार कर उसने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने मामला दर्ज करके विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks