आज़ाद नगर भाईचारा कमेटी के धरने पर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Haryana hisar news Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda reached the dharna of Azad Nagar Bhaichara Committee
अस्पताल की माँग को लेकर चल रहे धरने को दिया समर्थन
hisar
आज़ाद नगर भाईचारा कमेटी द्वारा चल रहा धरना आज 18 वें दिन जारी रहा। कमेटी के अध्यकक्षीय मंडल जिसमें सिकंदर सोनी, रत्तीराम चौहान, सुभाष वर्मा, पवन जांगड़ा ने अस्पताल को लेकर माँग पत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा। नेता प्रतिपक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही गठबंधन सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। अस्पताल की माँग के लिए आमजन को धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे है एक सरकार के लिए इससे बड़ी विफलता और क्या होगी। स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता के हिसाब से मुख्य मूलभूत सुविधाओं में से एक है जबकि हिसार में निगम के अधिकारियों की कोठियों को तरज़ीह दी जा रही है।
इस मौके पर पूर्व सासंद जय प्रकाश, पूर्व विधायक नलवा संपत सिंह, अनिल मान, विधायक रोहतक भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक बरवाला रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, छत्रपाल सोनी, रामभगत शर्मा, रणधीर बामल, राजू सैन, विनोद सैन, सतबीर माथुर, दिलबाग चौपड़ा, हँसराज मोर, बाबा कृष्ण पाली, हरज्ञान ख्यालिया, माँगेराम भाकर, कर्ण सिंह सैन, जगदीश टंडन, अश्विनी शर्मा,करतार सिंह सिवाच, कृष्ण ठेकेदार, मास्टर ओम प्रकाश, रविंद्र चौहान, विजय जागलान,रोशन वाल्मीकि, इंद्राज वाल्मीकि, राजू कबीर, बलराज मलिक व अन्य नगरवासी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks