शराब पीकर गांव के बस स्टैंड पर झगड़ा करने के मामले में 3 व्यक्ति गिरफ्तार !
Haryana Hisar news 3 people arrested for quarreling at the village bus stand after drinking alcohol
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
एडीजीपी श्रीकांत जाधव खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं वहां से गुजरने वाली महिलाएं व बच्चे सुरक्षित बाहर निकल सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि लोग टोलियां बनाकर शराब पीते हैं और उसके बाद आपस में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लग जाते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त कर रही है। बरवाला पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के मामलों में 3 युवकों को काबू किया।
एएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्त के दौरान बाधो पट्टी से बरवाला की तरफ आ रही थी कि गांव बिचपड़ी बस स्टैंड के पास तीन युवक अपने मोटरसाइकिल को सड़क पर खड़ा कर आपस में गुत्थम गुत्था हो, आमजन के रास्ते में रुकावट पैदा कर रहे थे व सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहे थे। जिन्हे काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम सरसोद निवास फूल कुमार, करमजीत और संदीप बताया। तीनों युवकों के मुंह से शराब की बू आ रही थी। उपरोक्त तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल को सड़क पर रोक, शराब के नशे में गुत्थम गुत्था होकर, आमजन की शांति भाग की और आमजन के रास्ते में रुकावट पैदा की। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त तीनों के खिलाफ थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 160/283 और आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks