स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीएम बोले हाईकोर्ट के जज के मात्थे में गड़बड़ी, ठीक करनी होगी, पर छिड़ी जंग, कांग्रेस हमलावर !

Haryana CM said there is a problem in the forehead of the High Court judge, it has to be fixed, but a war broke out, Congress attacked

सुरजेवाला बोले सीएम ने कौन सी डॉक्टरी पढ़ी है ?


तहलका न्यूज, चंडीगढ़


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भिवानी जिले के गांव खरक में रोजगार के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहां कि कुछ युवा भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की शरण में चले गए थे। जिस पर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के 1 दिन का माथा ठीक नहीं है उसे ठीक करना होगा और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। एक मुख्यमंत्री द्वारा सीधे तौर पर न्यायपालिका पर सवाल उठाना कितना वाजिब है। इसको लेकर बवाल मचना तय है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर कटाक्ष किया है। 









सीएम ने कौन सी यूनिवर्सिटी से की मैडिकल की पढ़ाई 

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सीएम द्वारा न्यायपालिका के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता, उनकी सरकार व पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को दर्शाती है ! उन्होंने कहा कि सीएम को अपनी टिप्पणी के लिए न्यायपालिका से माफ़ी  मांगनी चाहिए। अन्यथा उन्हें न्यायपालिका पर कही गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सीएम ने कौन से विश्वविद्यालय से मेडिकल की डिग्री ली है, जिसके बलबूते पर वो हाईकोर्ट के जज के माथे को भी ठीक करने की बात कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि सीएम की ये भाषा आरएसएस और भाजपा की न्यायपालिका के प्रति ओछी सोच का परिणाम है। ,









सीएम की हाईकोर्ट के जज पर टिप्पणी 

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कुछ युवाओं ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल किया था। सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि कुछ युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर स्टे दे दिया था। CM ने कहा -  एक जज हैं, उनके माथे में कुछ गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। करीब 3 हजार जॉइनिंग हो गई है। बाकी को भी जल्द करा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |