स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एमएफएमबी पार्टल पर 3 अप्रैल तक फसल का पंजीकरण कराएं किसान : डीसी

 Haryana Farmers should register crops on MFMB portal by April 3: DC

- किसान हित में सरकार ने पुन: खोला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल

- डीसी अशोक कुमार गर्ग ने की अपील-किसान पंजीकरण प्रक्रिया में बने भागीदार
तहलका न्यूज, हिसार / रेवाड़ी 
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान हित में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने से वंचित रहे किसानों के लिए पोर्टल को पुनः: खोलने का फैसला लिया है। पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद किसान अब क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल में हुए नुकसान का ब्यौरा भर सकते हैं। किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 3 अप्रैल तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा।

















डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि के कारण जिला के विभिन्न हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है, जिसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान की सूचना दें। जिन बीमित किसानों ने अभी तक कृषि विभाग में आवेदन नहीं किया है वे जल्द अपना आवेदन नजदीकी कार्यालय तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें।


















ऐसे दें फसल क्षतिपूर्ति की सूचना :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करने के लिए सबसे पहले fasal haryana.gov.in/ पोर्टल को खोलें। इसके बाद किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए क्लिक करें। इसके उपरांत पीपीपी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा आईडी या मोबाइल नंबर में से किसी एक से लॉगिन करें। लॉगिन करने के उपरांत जिस किसान ने पंजीकरण किया है उसका ब्यौरा खुल जाएगा। इसके बाद किसान अपनी फसल बारे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के उपरांत संबंधित विभाग व अधिकारी द्वारा आपकी शिकायत पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। किसान अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना दें सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |