स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ADGP टीम की हांसी नारनौंद क्षेत्र में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित महम चौबीसी के गांव का युवक गिरफ्तार ।

Haryana Hisar news ADGP team raid in Hansi narnaund area 

 h

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे 9 पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने शुक्रवार छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ बास थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक महम चौबीसी के गांव का रहने वाला है, जोकि बास थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबारी कर रहा था। स्पेशल टीम की छापेमारी जारी है।











अवैध शराब की दुकान से 122 बोतल शराब बरामद। 

 एडीजीपी श्रीकांत जाधव हिसार मंडल हिसार के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने स्थानीय पुलिस द्वारा पुलिस जिला हांसी के थाना बास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर -9, पर हांसी से दिल्ली मार्ग पर पिपला पुल नाका के पास अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान को चैक किया। ठेका संचालक के पास कोई अधिकृत परमिट, लाइसेंस नही था जो अवैध रूप से चला रहा था। शराब की दुकान से  देशी व अंग्रेजी  शराब बेचते हुए अमित उम्र 21 वर्ष पुत्र कृष्ण वासी गांव फरमाना जिला रोहतक को मौके पर काबु किया गया है। जिसके कब्जा से 50 बोतल अंग्रेजी, 43 बोतल देशी शराब व 29 बोतल  बीयर कुल 122 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जिससे पूछताछ जारी है। थाना बास पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |