सट्टेबाजी करते अलग अलग जगह से 3 युवक काबू, 13820 रुपए बरामद, ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार।
Hisar news today live 3 youths caught from different places while betting
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार पुलिस ने अलग अलग जगह से सट्टेबाजी में संलिप्त तीन युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टे में प्रयोग 13820 रुपए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके पास से चार बैटरी बरामद की है।
थाना बरवाला पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव खरखड़ा से सट्टा खाईवाली करते खरखड़ा निवासी जितेंद्र और सुलखनी निवासी सतबीर सिंह को काबू कर सट्टे में प्रयोग पर्चा सट्टा और 10350 रुपए बरामद किए। सीआईए पुलिस टीम ने गस्त के दौरान गांव धांसू निवासी राधेश्याम को सट्टा खाईवाली करते गांव धांसू से काबू कर सट्टे में प्रयोग 2460 रुपए और पर्चा सट्टा बरामद किया।
इनके साथ ही थाना आजाद नगर पुलिस ने शास्त्री नगर हिसार से सट्टे बाजी करते एक युवक को काबू कर पर्चा सट्टा और सट्टे में प्रयोग 3470 रुपए बरामद किए। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कैमरी रोड हिसार निवासी राजेश बताया। बरामद धनराशि और पर्चा सट्टा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सभी के खिलाफ संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
*ई रिक्शा से बैटरी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 4 बैटरी बरामद।*
बस स्टैंड हिसार चौकी पुलिस ने न्यू ऋषि नगर हिसार से ई रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में आरोपी खरड़ हिसार निवासी मोनू को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा संख्या 192 दिनाक 29.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही प्रदीप ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी में ने ऋषि नगर हिसार निवासी पुरुषोत्तम ने शिकायत दी कि दिनाक़ 24/25.03.2023 की रात को उसकी ई रिक्शा की बैटरी चोरी के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा 4 बैटरी बरामद की है। आरोपी पर पहले भी चोरी के मामले में थाना सदर हांसी में मामला दर्ज है जिसमे वह जमानत पर रिहा है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks