स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फोटोग्राफी के शौकीनों लिए संस्कृति मंत्रालय लेकर आया ‘मेला मोमेंट्स’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता !

 Ministry of Culture brings 'Mela Moments' photography competition for photography enthusiasts



- 31 मार्च तक जारी रहेगी ‘मेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता
तहलका न्यूज, रेवाड़ी, 26 मार्च।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि भारत देश में मेलों का विशेष सांस्कृतिक महत्व है। मेले लोगों और दिलों को आपस में जोडऩे का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर आजादी अमृत काल में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा फोटोग्राफी के शौकीन व फोटो प्रेमियों के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘मेला मोमेंट्स’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चैत्र नवरात्रि (31 मार्च 2023) तक जारी रहेगी। बेहतरीन फोटो के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से पुरस्कार दिए जाएंगे।
डीसी गर्ग ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मेले के दौरान खींची गई सर्वश्रेष्ठ फोटो जमा कर सकते हैं और नकद पुरस्कार एवं आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतिम एवं मासिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार श्रेणी के लिए अंतिम पुरस्कार एक लाख रुपए , 75 हजार रुपए और 50 हजार रुपए तथा मासिक पुरस्कार 10 हजार रुपए, 7,500 रुपए और 5 हजार रुपए हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में जनजातीय समाजों के कई पारंपरिक मेले आयोजित किए जाते हैं। इनमें से कुछ मेलों का जुड़ाव जहां जनजातीय संस्कृति से है, वहीं कुछ अन्य मेले जनजातीय इतिहास एवं विरासत के संबंध में आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए  प्रतिभागियों का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |