स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

NIA in Haryana: एन आई ए की टीम ने सिरसा में दी दस्तक, मचा हड़कंप !

NIA team knocks in Takhtmal village of Sirsa

गांव तख्तमल के जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के घर पर लगाया प्रोपर्टी अटैच का बोर्ड


तहलका न्यूज, सिरसा 7 मार्च

केंद्रीय जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ( NIA ) ने मंगलवार को कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव तख्तमल में दस्तक दी। इंस्पेक्टर अविनाश डागर की अगुवाई में एनआईए की टीम सिरसा पहुंची। इसके बाद कालांवाली पुलिस को साथ लेकर गांव तख्तमल पहुंची। एनआईए ने नशा तस्कर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा सिंह पुत्र विछत्र सिंह के घर पर प्रोपर्टी अटैच का बोर्ड लगाया। तख्तमल में जग्गा के परिजन घर पर नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। एनआईए की टीम ने घर के बाहर प्रोपर्टी अटैच का बोर्ड लगाया, जबकि घर के गेट पर प्रोपर्टी अटैच का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद एनआईए की टीम दोपहर में वापस लौट गईकुख्यात तस्करों की आतंकवादी संगठनों से सांठगांठ की जांच कर रही एनआईए ने बीती 21 फरवरी को भी सिरसा में दस्तक दी थी। एनआईए की पांच टीमों ने सिरसा पुलिस के साथ औचक छापेमारी की थी। एनआईए तथा जिला सिरसा की संयुक्त पुलिस टीमों ने कालांवली, डबवाली तथा मल्लेका तथा तख्तमल क्षेत्र सहित करीब 5 स्थानों पर संयुक्त छापेमारी कर कई संदिग्ध किस्म के लोगों से पूछताछ की।बलकौर के घर भी ली तलाशी











एनआईए की टीम ने इससे पहले भी डबवाली में कुलदीप सिंह के घर से प्रॉपर्टी का रिकार्ड लिया था। जबकि कालांवाली में जग्गा तख्तमल के साथी बलकौर सिंह के घर को तलाशा था। टीम में कालांवाली में ही विनोद उर्फ बिट्टू के घर की भी तलाशी ली थी।









ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


बड़ी खबर : होलिका दहन के दौरान हरियाणा में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर लोगों पर गिरा, मासूम बच्ची की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ।

बड़ी खबर : एंटी करप्शन फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ ,जींद पुलिस ने किया खुलासा, हिसार, जींद, पानीपत और सोनीपत सहित अन्य जिलों में फैला है नेटवर्क !

शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



जींद जिले के दो सरपंचों के होली के रंग पड़े फीके, मार्कशीट मिली फर्जी, नोटिस जारी, अब जाएगी सरपंची .









 दिसंबर 2022 में भी थी जांच

एनआईए पिछले वर्ष 21 दिसंबर को भी सिरसा में आई। एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जग्गा सिंह के घर छापा मारा था। यहां पर हथियार मिले थे। चौटाला गांव निवासी छोटू भाट के घर से वॉकी टॉकी व कारतूस बरामद हुए थे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |