हिसार जिले से जींद जिले के गांव में बहन के घर गया युवक लापता, तलाश में जुटी सदर थाना पुलिस।
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
जींद जिले के गांव में अपनी बहन से मिलने आया युवक अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। जब वह काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी शिकायत जींद सदर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने पिता के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। लापता होने के 15 दिन बाद भी युग का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
हिसार जिले के गांव हसनगढ़ निवासी ओम प्रकाश सदर थाना जींद में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी जींद जिले के गांव अनूपगढ़ में की हुई है। उसका छोटा बेटा राजेंद्र उर्फ रजत 20 फरवरी को अपनी बहन से मिलने के लिए अनूपगढ़ गया था। अपनी बहन वाले परिजनों से मिलने के बाद वह वापस घर जाने के बाद वो वहां से चल दिया। लेकिन देर रात को भी घर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने स्तर पर अपने जान करो और इस रिस्तेरियों में काफी तलाश की लेकिन रजत का पानी से कोई सुराग नहीं लगा। ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिनों से उसका बेटा किन्ही कारणों से परेशान रहता था शायद इसीलिए ही वो लापता हो गया है।
इस संबंध में जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि हसनगढ़ निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर उसके बेटे की गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में उसके साथियों और जानवरों की सूची तैयार कर रही है ताकि उनसे उनकी मानसिक परेशानी का पता चल सके और वह किस हालत में है इसके बारे में कोई सुराग जुटाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks