स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस ने पकड़ा अनोखा चोर, चोरी की वारदात को अंजाम दे पेड़ पर पेड़ पर सोता !

 Haryana news Police caught a unique thief, sleeps on the tree after committing the theft


तहलका न्यूज़, पंचकूला

 पंचकूला पुलिस ने सेक्टर 15 के मकान में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ा है जिसका पंचकूला से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है और ना ही रहने को उसके पास कोई यहां पर ठिकाना है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने ऐसा खुलासा किया कि सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। 







गुजराती, हरियाणवी, मिजोरम, राजस्थानी, दक्षिण भारतीय, बॉलीवुड तथा ब्रज की होली के रंग में रंगा एसजीटी कैंपस !


क्राइम ब्रांच पंचकूला 19 की टीम के जांच अधिकारी ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 15 में एक मकान में चोरी हो गई थी चोरी का मामला सेक्टर 14 स्थित पुलिस थाने में दर्ज किया गया था जिसके बाद चोर को पकड़ने की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच टीम को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिन भर घग्गर नदी के किनारे इधर-उधर घूमता रहता है। शाम के‌ समय चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद खाना खाकर सेक्टर 11 के एक पेड़ पर चढ़कर सो जाता है ताकि उसे कोई पकड़ ना सके। ‌ पकड़े गए युवक ने बताया कि चोरी के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है 4 जनवरी महीने में ही अंबाला जेल से छूट कर बाहर आया है। ‌













क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने सेक्टर 15 स्थित एक घर से 15 हजार रुपए, मोबाइल फ़ोन व पावर बैंक चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान राजकुमार उर्फ काली चिड़ी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। जिसको पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 








खुला के सेक्टर 15 निवासी प्रशांत अग्रवाल ने सेक्टर 14 स्थित पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी की रात को अपने घर में सो रहे थे। रात को करीब 3:30 बजे एक युवक उनके घर में घुस गया।  आवाज सुनकर उसने की नींद खुल गई और आवाज लगाई और उसे उठाया।‌ घर में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर उसने जैसे शोर मचाया तो शोर सुनकर चोर पिछले दरवाजे से भाग गया।‌ उसने अपने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खाना ली तो उसमें एक नौजवान घर के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत ही कमरों में रखा सामान चैक किया तो एक मोबाइल फोन, पावर बैंक व 15 हजार रुपए कैश गायब मिला।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |