नारनौंद और जींद जिले से मोटरसाइकिल चोरी का की वारदातों को अंजाम देने वाला एक गिरफ्तार , पुलिस रिमांड में खुलेंगे ओर भी राज !
Haryana news One arrested for motorcycle theft incidents from Narnaund area and Jind districts
तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़
चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम ने खेड़ी चौपटा क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार चोरी की गई बाइक बरामद की हैं। आरोपित को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।
होली के त्यौहार पर पुलिस की टीम क्षेत्र में गलत कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक बाइक सवार को सेटिंग के लिए रुकवाया तो पुलिस को अचानक से सामने देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। जब पुलिस ने उसे बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो और ना ही तो बाइक की आरसी और ना ही कोई अन्य कागजात पेश कर सका। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत ही युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ काली वासी पनिहारी के रूप में हुई हैं ।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने एक मोटरसाइकिल राजेश वासी कापड़ों की चोरी की हुई है। तीन मोटरसाइकिल जींद से शिव कुमार वासी मनोहरपुर के शोरूम के अंदर से , व एक मोटरसाइकिल सुमित वासी वेद नगर जींद से तथा एक मोटरसाइकिल सुमेर सिंह वासी घीमाना की चोरी की हुई थी। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। वहीं अन्य चोरी की वारदात कहां कहां पर की है इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks