स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Har Rang Ki Holi जोश के रंगों की होली

 HarRangKiHoli: भारतीयों में अपने ढंग से खुशी के रंग मनाने के लिए जोश भरता है  तहलका न्यूज का होली गान

जो रंग पसंद है उसी रंग पर क्लिक करें, आपको तहलका रंग में रंगना है 

तहलका होली रंग में रंगे 


तहलका न्यूज, सुनील कोहाड़ 



कोरोना काल के बाद दूसरी बार होली त्योहार मनाने के बाद #HarRangKiHoli विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष होली अत्यंत जोश के साथ मनाई जाएगी। तहलका होली गान को चंदन जायसवाल ने कंपोज किया है। जिसे चंदन जायसवाल ने गाया है, स्वप्निल तारे ने संगीत दिया है और ऋचा ढोली ने लिखा है।










राष्ट्रीय, 8 मार्च 2023: होली के मौके पर देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेफॉर्म कू ऐप ने तहलका न्यूज के साथ एक जोशीला होली गान- #HarRangKiHoli लॉन्च किया है। इसका मकसद इस बार भारतीयों को अपनी अनूठी परंपराओं को दिखाते हुए रंगों के त्योहार को अपने ढंग से मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। 


#HarRangKiHoli- प्रभावशाली शख्सियतों और सितारों के जरिये पूरे भारत से सांस्कृतिक विविधता और लोकाचार को एक साथ मिलाती है। इसमें रंगों और लाठी से खेली जाने वाली उत्तर प्रदेश की लट्ठमार होली की झलक, लोक नृत्य और मार्शल आर्ट को एक साथ मिलाकर पंजाब के होला मोहल्ला, स्थानीय लोगों द्वारा बसंत का स्वागत करने वाला गोवा का जीवंत शिग्मो, भगवान कृष्ण के भव्य जुलूस वाले पश्चिम बंगाल के डोल जात्रा तक का रंग शामिल है। इससे यह गान 'कई संस्कृतियों, एक भावना' को बेहतरीन ढंग से दर्शाता है।




















यह गान भारतीयों को उन सभी अनोखे तरीकों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करता है, जिसमें वे अलग-अलग ढंग से एक ही त्योहार मनाते हैं। कू ऐप पर यूजर्स- #Milerangmeratumhara (#मिले_रंग_मेरा_तुम्हारा) #SabkiBoliHappyHoli (#सबकी_बोली_हैप्पी_होली) #IndiaKiHoli (#इंडिया_की_होली) जैसे हैशटैग के माध्यम से वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो उनके रिवाजों, त्योहार के पकवानों, व्यंजनों और विरासत को बेहतरीन रूप से पेश करते हैं।










इस संबंध में कू ऐप के प्रवक्ता ने कहा, "हमारा मंच हर उस चीज़ को सलाम करता है जिसे भारत मनाता है; चाहे वह खेल हो, चुनाव हो, फिल्में हों या त्योहार। होली भारत के सबसे मशहूर त्योहारों में से एक है और इसे राज्यों में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। 2023 इसलिए खास है क्योंकि लोगों को अब बुस्टर डोज का टीका भी अधिकतर लग चुका है और लोग तीन साल बाद होली को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं।












 अपनी मूल भाषा में लोगों को खुद को व्यक्त करने का अधिकार देने वाले एक मंच के रूप में कू ऐप- #HarRangKiHoli के जरिये भारत के त्योहारी माहौल को सामने लाने के लिए रोमांचित है। हम सभी को अपने मंच पर आने, अपनी होली परंपराओं को साझा करने और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित करते हैं। आप सभी को सुरक्षित और खुशियों भरी होली की शुभकामनाएं! ”







ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


बड़ी खबर : होलिका दहन के दौरान हरियाणा में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर लोगों पर गिरा, मासूम बच्ची की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ।

बड़ी खबर : एंटी करप्शन फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ ,जींद पुलिस ने किया खुलासा, हिसार, जींद, पानीपत और सोनीपत सहित अन्य जिलों में फैला है नेटवर्क !

शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



जींद जिले के दो सरपंचों के होली के रंग पड़े फीके, मार्कशीट मिली फर्जी, नोटिस जारी, अब जाएगी सरपंची .


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |