बुलेट सवार के उड़े होली के रंग, पटाखे फोड़ते ही पुलिस ने थमाया साढ़े 40 हजार का चालान, स्कूटी सवार का 25 हजार का चालान ! आज भी लापरवाही करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर !
Haryana news colors of Holi flew by the bullet rider, as soon as the firecrackers were burst, the police handed over a challan of 40 and a half thousand
*ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 105 वाहन चालकों के किए चालान।*
पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह IPS द्वारा दिए गये आदेशों के तहत *बुधवार दिनांक 07.03.2023 को सुबह 09.00 AM से 3.00 PM तक पुलिस दृश्यता दिवस मनाया गया।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान जिला पुलिस हिसार की 39 पैदल गस्त टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस गस्त की। जिला पुलिस ने 182 गली, 69 मार्केट क्षेत्र तथा 65 लोकेशन को कवर किया। इसके साथ ही वाहनों की जांच कर संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जिला पुलिस ने पुलिस दृश्यता दिवस पर वाहन चेकिंग के दौरान यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग से संबंधित 105 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के चालान और 2 वाहनों को जब्त किया गया।
पुलिस दृश्यता दिवस पर चैकिंग के दौरान गंगवा बायपास पुलिस नाके पर प्रतिबंधित साइलेंसर से पटाखा बजा रहे बुलेट चालक को रुकवाया और प्रतिबंधित साइलेंसर लगे होने पर बुलेट मोटरसाइकिल चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 40 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही चौधरीवास के पास पुलिस चैकिंग के दौरान एक गाड़ी चालक द्वारा खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर 27 हजार रुपए का चालान किया गया। पुलिस चौकी पीएलए ने खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाने पर स्कूटी चालक का 25 हजार रुपए का चालान किया गया। पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित कुल 369 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस दृश्यता दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना है जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस द्वारा होली के अवसर पर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अपने अधिकार क्षेत्र में हुडदंग करने वालो से सख्ती ने निपटने के निर्देश दिए हुए है। अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस का कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हिसार पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों, सार्वजनिक जगह पर असुरक्षित वाहन चला दूसरो के जीवन को खतरे में डालने वालो और हुडदंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks