नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ होगी कार्यवाही !
Haryana news Action will be taken against the drivers who park the vehicle at no parking place
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल, हिसार श्रीकांत जाधव ने शहर में बढते हुए सड़क जाम की समस्या पर संज्ञान लेते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों के पालन करें व निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क कर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना सहयोग दें । अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।क्योंकि इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
एडीजीपी हिसार मडंल ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का मुख्य कारण वाहन चालकों के द्वारा गलत स्थान पर वाहन पार्क करना है। जिससे शहर में जाम कि स्थति बनी रहती है । उन्होनें शहर वासियों से अपील की है कि शहर में जो पार्किंग स्थल मार्क किए गए है। केवल वही पर ही अपने वाहनों को पार्क करें ताकि शहर में सड़क जाम कि स्थिती ना पैदा हो व आमजन को आने जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े ।
शहर में गलत पार्किग करने से शहर की सड़कों पर दोनों ही तरफ वाहन खड़े रहते हैं जिससे सड़कें सिंकुड़कर आधी रह जाती हैं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर कि सड़कों के दोनों तरफ सफेद पट्टी खींची हुई हैं मगर वाहन चालक इन पट्टी से बाहर अपना वाहन खड़ा करते है ऐसे में आने-जाने वाले वाहनों व राहगीरों को निकलने की जगह भी नहीं मिल पाती, शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है व आमजन को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । एडीजीपी हिसार मंडल ने कहा कि इस समस्या का हल गम्भीरता से किया जाएगा व अवैध तौर पर पार्किंग करने के वालों व सड़क नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks