स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Aadhar Card free updates : आधार कार्ड 14 मार्च तक फ्री में कराएं अपडेट : डीसी

 Aadhar Card free updates

फ्री आधार कार्ड अपडेट योजना का लाभ उठाएं आमजन


तहलका न्यूज 
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आमजन को 14 मार्च 2024 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। किसी भी व्यक्ति को आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन कराने पर ही 50 रुपए का शुल्क देना होगा। 






















डीसी ने बताया कि जिन निवासियों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देकर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। जिलावासियों के लिए राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।


















आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और myAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। डीसी ने जिलावासियों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की। साथ ही जिलावासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी।












डीसी ने बताया कि 10 साल पहले आधार बनवा चुके लोगों को आधार अपडेट करवाना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है वह अवश्य इसे अपडेट करा लें। सरकार के नए नियम के अनुसार हर 10 साल में एक बार आधार अपडेट करवाना जरुरी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |