स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बीएसएनएल आफिस हिसार से एसी ठेका पर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार, चूरा पोस्त सहित एक काबू !

 Haryana Hisar news Arrested for stealing AC contract from BSNL office


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

       मोहल्लाह डोगरान चौकी पुलिस ने बीएसएनएल हिसार की छत से एसी की कॉपर वायर चोरी के मामले में आरोपी मोहल्लाह सैनियान हिसार निवासी अभिमन्यु को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 168 दिनाक 16.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 









     एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कोई काम धंधा नहीं करता और नशे का आदि है। आरोपी ने बीएसएनएल हिसार की छत से पुरानी एसी की कॉपर वायर चुराई और राह चलते कबाड़ी को बेच दी। पुलिस ने आरोपी से 6 सौ रुपए बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्य दूरभाष केंद्र बीएसएनएल हिसार की छत से एसी की कॉपर वायर चोरी के मामले में बीएसएनएल के उपमडल अधिकारी धन सिंह की शिकायत पर थाना एचटीएम हिसार में उपरोक्त मामला दर्ज  किया गया था।








*500 ग्राम चूरा पोस्त सहित कार सवार युवक काबू।*


      पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह,आईपीएस के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने एक सेंट्रो कार सवार युवक को 500 ग्राम चूरा पोस्त सहित अग्रोहा पुल के नीचे से काबू किया।









      एएसआई रामजीलाल ने बताया कि पुलिस टीम अग्रोहा पुल के नीचे नाका बंदी कर वाहन चेकिंग कर रही थी उसी समय एक सेंट्रो कार हिसार की तरफ से आई। जिसे रुकवा कार चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोरीवाला जिला सिरसा निवासी राहुल नाथ बताया। नियमनुसार मुख्य अध्यापक, राजकीय हाई स्कूल, अग्रोहा की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर ड्राइवर को सीट के नीचे से एक पॉलिथिन की थैली में चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल 500 ग्राम हुआ। बरामद चूरा पोस्त और सेंट्रो कार को कब्जा पुलिस लेकर राहुल नाथ के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |