स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उज्जैन से पिस्तौल खरीदा, हिसार पुलिस ने पकड़ा

 Bought pistol from Ujjain, caught by Hisar police


*अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू।*


       स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान टिब्बा दाना शेर, हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो मध्य प्रदेश के उज्जैन से पिस्तौल को खरीद कर लाया था। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 








    मुख्य सिपाही राज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान नई सब्जी मंडी हिसार में मौजूद थी कि उसी समय गली नंबर 6, टिब्बा दाना शेर हिसार एक कोने पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख असहज हो वापस तेजी से जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भारत नगर हिसार निवासी विकास उर्फ चोटी बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर विकास उर्फ चोटी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर विकास उर्फ चोटी के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।









    पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध पिस्तौल के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी विकास उर्फ चोटी ने बताया कि वह ये अवैध पिस्तौल उज्जैन, मध्यप्रदेश से लेकर आया था। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |