ढाबे पर फायर करने के मामले में तीन गिरफ्तार , पुलिस रिमांड में बाकि बचे आरोपितों के खुलेंगे राज ।
Haryana news Three arrested for firing at Dhaba in Hisar
*ढाबे पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
सुरेवाला चौक पर एक ढाबे पर कार सवारों द्वारा उल्टी करने पर रोकने पर कार सवारों द्वारा लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर पैसे, मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से बाकी बचे आरोपितों और वारदातों में प्रयोग की गई पिस्तौल व गाड़ी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
पुराना बस स्टैंड बरवाला चौकी पुलिस ने सुरेवाला चोक स्थित एकता फैमिली ढाबा पर झगड़ा कर जान से मारने की नियत से फायर कर पैसे छीनने के मामले में तीन आरोपियों सुरेवाला निवासी गुरमीत, रणबीर और करोड़ा, कैथल निवासी सत्यवान को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 147/149/148/323/452/379B/285/506 व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 214 दिनाक 18.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि ढाबा पर उल्टी करने को लेकर ढाबा कर्मियों और आरोपियों का झगड़ा झगड़ा हुआ था। जिसमे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है उन्हे मंगलवार को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस चौकी में सुरेवाला चोक स्थित एकता फैमिली ढाबा संचालक संथली, जींद निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दी कि उसके होटल पर 2/3 लड़के ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए और उनमें से एक ने वहा उल्टी कर दी। उसने कहा कि यह पर उल्टी मत करो, जिससे वो लड़का गुस्से में आ गया और पैसे देकर वहा से चला गया। थोड़ी देर बाद वही लड़का 6/7 व्यक्तियों के साथ वापस आया और ढाबा पर मोजूद लोगो के साथ मारपीट करने लगे। उनमें से एक युवक ने ढाबा पर मोजूद युवक को जान से मारने की नियत से फायर किया और मोबाइल फोन और पैसे छीन कर भाग गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks