स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में सालों alm के साथ सहमति संबंध बनाकर रही, alm की हत्या करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार !

Haryana Hisar news Had a consensual relationship with ALM for years, girlfriend arrested for killing ALM


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


विद्युत नगर हिसार में एवं संदीप की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के साथ सहमति संबंध बनाकर रहने वाली महिला को अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला पिछले 6 सालों से मृतक के साथ रहती थी और मृतक की पत्नी और उसके बच्चे गांव में अपने दादा दादी के पास रहते हैं। हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई महिला को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। 







गौरतलब है कि 2 मार्च की शाम को विद्युत नगर में करीब 45 वर्षीय संजीव एएलएम का शव उसके क्वार्टर के बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के साथ पिछले कई सालों से एक महिला रहती थी और इस वारदात के बाद गायब है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो मृतक के परिजन हिसार पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में हांसी की ढाणी पीरान के मोहन लाल ने बताया था कि बेटे संजीव के दो बच्चे हैं।करीब छह साल से सुनीता नाम की एक महिला संजीव के साथ रहती थी। उसकी पुत्रवधू और दोनों बच्चे उनके पास  गांव में रहते है। आरोप लगाया कि सुनीता जबरदस्ती साथ रहती थी और कहती थी कि अगर उसे छोड़ा तो केस में फंसवा देगी। पुत्रवधू ने उस महिला के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।







पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 मार्च को हुआ यूं कि संजीव शराब पीकर अपने क्वार्टर पर आ गया वहां पर सुनीता मौजूद थी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होगी तो संजीव गाली देने लगा। इससे नाराज होकर सुनीता ने जूतों से फीते निकाले और संजीव का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई।




ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |