स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डिप्टी सीएम के आने से पहले ही सरपंचों को उठा ले गई पुलिस !

 


तहलका न्यूज/ जींद


प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इन दिनों अपने हलके उचाना के दौरे पर है और वह 3 फरवरी को आयोजित होने वाले संत गुरु रविदास जयंती समारोह का न्योता भी दे रहे हैं। वहीं ईटेंडरिंग को लेकर सरपंच भी सत्ता पक्ष के विरोध में उतरा हुआ है। पुलिस प्रशासन भी सरपंचों की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 






जींद जुलाना उचाना पिल्लूखेड़ा नरवाना, उझाना खंडो के सरपंच दाड़श खाप के सर्वजातीय चबुतरे पर इकट्ठे होकर 3 फरवरी को नरवाना में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली का विरोध करने की रणनीति बना रहे थे इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आने से पहले ही पुलिस सरपंचों को बसों में भरकर ले गई।




उचाना सरपंच एसोसिएशन प्रधान सरपंच प्रतिनिधि लखविंद्र लक्खा ने कहा कि सरपंचों की मांग सरकार नहीं मान रही है। सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठ छोड़े। जब तक सरपंचों की मांग नहीं मानी जाती तब तक सरपंच सीएम, डिप्टी सीएम, पंचायत मंत्री का विरोध जारी रखेंगे। पालवां चबूतरे पर सरपंच एकत्रित हुए। यहां पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर नरवाना ले जाया गया। 






उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाली सीएम मनोहर लाल की रैली का सरपंच डट कर विरोध करेंगे। गांव में सरपंच धरने देंगेे। इन धरनों पर ही गुरू रविदास की जयंती सरपंच मनाएंगे। सरकार ने जो नियम बनाया है उससे गांव का विकास संभव नहीं है। ठेकेदारी प्रथा को सरकार लागू करना चाहती है जो किसी सूरत में लागू नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर गगनदीप सरपंच बड़नपुर, बलकार डोहाना खेड़ा, राममेहर मंगलपुर, रामनिवास सुरबरा, राजेश दुर्जनपुर, राजेश दरोली, अनूप सेढ़ा माजरा, सोहन घसो, सतबीर उचाना खुर्द इत्यादि दर्जनों सरपंच मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |