स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सुधीर व सुखविंद्र ने कबूला, इस तरह से दी सोनाली फोगाट को ड्रग

 सोनाली फौगाट को ड्रज्स देने के लिए सुधीर ने 12 हजार में खरीदी 




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


सोनाली हत्याकांड मामले में आरोपित सुधीर सांगवान व सुखविंद्र पुलिस रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वही उसको रिर्जाट में खाना खाने के बहाने लेकर गए थे और उन्होंने ही उसे जब्बरदस्ती से पानी में मिलाकर ड्रग्स 

 दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। 







सोनाली मर्डर केस की जांच कर रहे थाना प्रभारी प्रसल्ल देसाई ने सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंद्र से अधिकतर राज उगलवा लिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों ने बताया कि सोनाली को ड्रग्स देने के लिए ही वो उसे रिर्जाट लेकर गए थे और वो ड्रज्स सुधीर ने 12 हजार रूपए में खरीदी थी। जोकि दत्ता प्रसाद ने उस तक पहुंचाइ्र थी। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने सोनाली को ड्रग्स पानी में मिलाकर दी थी। ओवर डोज होने के कारण सोनाली की तबीयत बिगड़ गई तो वो उसे वाशरूम ले गए। 






पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस के हाथ दो विडियो फुटेज हाथ लगी बताई जा रही हैं। जिनमें एक में सुधीर सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी में वो चल नहीं पा रही है तो उसको सहारा देकर लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।





गोवा पुलिस के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान सुधीर व सुखविंद्र ने कबूला है कि उन्होंने ही सोनाली को जबरन ड्रग दी थी। उन्होंने पानी में मिलाकर मैथेफैटामाइन नाम का केमिकल उसको दिया था। जहां पर सोनाली की काफी उल्टियां भी लगी। उसके बाद वो वापिस आकर डांस करने लगे तो फिर से सोनाली की तबीयत खराब हो गई और उससे चला नहीं जा रहा था तो दोनों उसको टायलेट में ले गए। जहां पर सोनाली सो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद वो सोनाली को पार्किंग में लेकर भी गए और फिर रिर्जाट लेकर पहुंचे और होटल से वो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सोनाली फौगाट को मृत घोषित कर दिया। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |