स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व जींद जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे आमजन

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त श्री पीके दास प्रदेश की पहली डिविजनल कमिश्नर वेबसाइट को किया लांच

मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में तैयार की गई है वेबसाइट  




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त श्री पीके दास ने सोमवार को डिविजनल कमिश्नर वेबसाइट को लांच किया। मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह वेबसाइट प्रदेश की पहली डिविजनल कमिश्नर वेबसाइट है।  https://commhsr.haryana.gov.in वेबसाइट पर हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व जींद जिले से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों के अलावा मंडल मानचित्र, सिटीजन चार्टर, शासकीय नोटिस, निर्देश, अधिसूचनाएं, आपदा प्रबंधन योजना, राजस्व विभाग से जुड़ी जानकारियां, पर्यटन स्थल, वाइल्ड लाइफ, हैल्पलाइन नंबर, विभिन्न विभागों की वेबसाइट व पोर्टल के लिंक, कोर्ट डेज तथा कॉज लिस्ट, मीडिया गैलरी तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां व लिंक दिए गए हैं।






अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त श्री पीके दास ने मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर को बधाई देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर डिजाइन की गई यह वेबसाइट काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस वेबसाइट पर मंडल के चारों जिलों के महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रतियां भी उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि आमजन अपने समृद्ध इतिहास को जान सके।






मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि हाल ही में डिविजनल कार्यालय में अनेक प्रकार की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है, इनमें मॉर्डन रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम तथा वीसी रूम प्रमुख हैं। मॉर्डन रिकॉर्ड रूम में राजस्व कोर्ट के निर्णयों से संबंधित 30 हजार 834 फाइल डिजीटाइज की गई हैं। उनके कार्यालय से संबंधित 3 हजार 965 फाइल डिजीटाइज की जानी है, जिनमें से 2400 फाइल डिजीटाइज की जा चुकी है और बाकि जल्द ही कर ली जाएंगी। इसके अलावा दशकों पुराने रिकॉर्ड के निस्तारण का कार्य भी दिसंबर 2020 में आरंभ किया गया। अभिलेखागार विभाग की मदद से 8 हजार 354 पुरानी फाइल निस्तारित की जा चुकी है। मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगभग 21 माह के समय में उन्होंने 390 कोर्ट केस का निपटारा किया है। उन्होंने वेबसाइट के लॉन्चिंग के  अवसर पर हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह, फतेहाबाद के उपायुक्त जगदीश शर्मा, जींद के उपायुक्त मनोज कुमार को राजस्व व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर हिसार के एसडीएम अश्वीर नैन, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, हांसी के एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत, बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीटीएम विजया मलिक, जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल, डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठ, अखिलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |