स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राखी गढ़ी को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटक स्थल विकसित करने में कार्यवाही शुरू, जिला उपायुक्त ने दिए निर्देश !

पंचायती राज विभाग के अधीक्षक अभियंता यशवीर पंवार ने रखा आधुनिक माडल !

बैठक में अधिकारियों को संबोधित करती उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी।

राखी गढ़ी को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : उपायुक्त


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने राखी गढ़ी को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राखी गढ़ी में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





  बैठक में नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, पंचायती राज विभाग के अधीक्षक अभियंता यशवीर पंवार, कार्यकारी अभियंता पेशल शर्मा, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (भवन व मार्ग शाखा) के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल को विभिन्न सडक़ मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत करवाने, राखीगढ़ी में प्रवेश द्वार पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार से जींद, बरवाला रोड़ से राखीगढ़ी के मार्ग को चौड़ा करने के साथ-साथ अन्य कार्य जल्द पूरे करने, गांव के तालाबों का सौंदर्यकरण करने, स्ट्रीट लाइट लगाने, गलियों का निर्माण करवाने, वाटर स्टोरेज टैंक तथा पुनर्वास मकानों के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसईपीओ मोहित, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह, पंचायती राज के एसडीओ अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |