जमीनी विवाद को लेकर जींद में युवक ने लगाया फंदा : दो भाइयों पर मामला दर्ज, खेत की जमीन का बंटवारा नहीं करने का आरोप
Youth hangs himself in Jind over land dispute, Jind suicide case, Jind suicide news, Jind news Hindi, Jind crime news,
हरियाणा न्यूज / जींद।
जींद की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने मंगलवार रात को अज्ञात परिस्थितियों में घर में ही पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रोहतक रोड़ जींद के रामनगर कॉलोनी निवासी बीना देवी ने बताया कि उसकी शादी कहसून निवासी अनिल के साथ हुई थी। अनिल के दो भाई और हैं और जब वह अलग हुए तो उसके जेठों ने अनिल को उसके हिस्से की ना ही तो जमीन दी और ना ही उन पर कास्ट करने का वार्षिक ठेका दिया गया। इस बात को लेकर कई बार पंचायत का भी आयोजन किया गया लेकिन अनिल के भाइयों ने अनिल को उसका हिस्सा देने से सब मना कर दिया। इस बात को लेकर उसके जेठ उसके पति अनिल को मानसिक रूप से परेशान व प्रताड़ित करते रहते थे।
बीना ने आरोप लगाया कि उसके पति अनिल ने अपने भाई नरेश व दुर्वासा की प्रताड़ना से आहत होकर मंगलवार की देर शाम अपने ही घर में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड करने के मामले की सूचना मिलते ही जींद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। पुलिस ने बिना के बयान पर कहसून निवासी नरेश और दुर्वासा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर बुधवार को जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के वाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks