स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किशोरी से छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास करने के आरोपी का सुराग नहीं

 No clue of the accused of molesting and attempting to kidnap a teenage girl


हरियाणा न्यूज/ जींद। 

  नरवाना क्षेत्र में बीते दिनों घर से सैर के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी के साथ-साथ छेड़छाड़ करने व बाइक पर अपहरण करके ले जाने का प्रयास करने के आरोपी का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि किशोरी के चाचा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके थाना शहर नरवाना पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।






थाना शहर नरवाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी घर से सैर के लिए निकली थी। वह भी भतीजी से कुछ दूरी पर ही टहल रहा था। उसी दौरान टोहाना रोड निवासी लक्ष्य बाइक पर वहां आया तथा उसके देखते ही देखते भतीजी से अश्लील हरकत करने लगा और भतीजी को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण करके ले जाने का प्रयास किया। यह देखकर उसने शोर मचाते हुए बाइक सवार युवक का पीछा किया। हड़बड़ाहट में आरोपी युवक लक्ष्य की बाइक कुछ ही दूरी पर जाने के बाद फिसलकर गिर गई तथा दोनों बाइक से नीचे जा गिरे।





वह युवक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तुरन्त उठा और बाइक लेकर फरार हो गया। जब उसने मौके पर जाकर अपनी भतीजी से पूछा तो उसने बताया कि लक्ष्य के पास उसकी फोटो है, जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर लक्ष्य के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |