स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में छाया रहा मातम

 Road accident in Haryana, Sirsa accident news, 


सिरसा : दीपावली के पर्व पर गांव फूलकां में युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के चलते मातम छाया रहा। मृतक का गांव के रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया।




जानकारी अनुसार, शुक्रवार सायं करीब साढ़े 9 बजे फूलकां निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार सिरसा से घर लौट रहा था। बाजेकां रेलवे फाटक क्रॉस करने के बाद वह बाजेकां गांव की ओर जा रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने के चलते वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।





नजदीकी ढाणी निवासी कुलवंत सिंह व उनकी पत्नी ने तत्काल घायल सुनील को संभाला और आपातकालीन नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई। बाद में घायल को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया गया। गंभीर चोट की ताव न झेलते हुए रविवार सुबह सुनील ने दम तोड़ दिया। 





इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में सुनील के सिर पर गहरी चोट आई थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, उसकी पत्नी पड़ोसी राज्य पंजाब में सरकारी अध्यापिका है। मृतक अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया है। सुनील के पिता ओमप्रकाश की करीब 2 वर्ष पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |