हिसार में महिलाओं व बच्चों को गाड़ी से रौंदने का प्रयास, 3 युवक पुलिस को सौंपे
Attempt to crush women and children with a car, 3 youths handed over to police
महिलाओं व बच्चों को गाड़ी से रौंदने का प्रयास, 3 युवक पुलिस को सौंपे
हिसार : चौधरीवास गांव में दीवाली वाली रात 3 युवकों ने चौक में महिलाओं एवं बच्चों को गाड़ी से रौंदने का प्रयास किया। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने तीनों युवकों को काबू कर डायल 112 टीम के हवाले कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में 3 नामजद समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चौधरीवास के होशियार सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि दीवाली वाली रात करीब 9 बजे गांव के मेन चौक में पड़ोस के बच्चे व महिलाएं पटाखे बजा रहे थे। तब गांव के कृष्ण, रविन्द्र व एलफिन गाड़ी लेकर आए। शिकायत में कहा गया कि वे तीनों शराब के नशे में धुत थे वे महिलाओं के बीच गाली-गलौच करने लग गए। पड़ोस वालों ने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी बहुत तेजी से भगाकर महिलाओं व बच्चों पर चढ़ाने की कोशिश की। उनके जाने के बाद माहौल शांत हो गया।
आरोप है कि वे तीनों लगभग आधे घन्टे बाद दोबारा मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों को लहराते हुए और जोर-2 से गालियां देते हुए जा रहे थे। उनमें से एक लडका रविन्द्र तेजधार हथियार के साथ मोटरसाइकिल से गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी। बाकी 2 में से एक लड़का गंगवा का व दूसरा चौधरीवास का

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks