राजभवन पड़ाव को लेकर हिसार के चारों टोल कमेटी की बैठक कल, बनाएंगे रणनीति
farmers meeting in Hisar, Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar Haryana news, farmer protest in Raj bhavan
हिसार के चारों टोल प्लाजा पर बैठक कर किसान बनाएंगे रणनीति
हरियाणा न्यूज / हिसार :
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजभवन के समक्ष डाले जाने वाले पड़ाव को लेकर हिसार के चारों टोल प्लाजों पर किसानों की बैठक होगी। इन बैठकों में 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक पड़ाव को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इन टोल प्लाजों पर बैठक बुलाने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा की हिसार जिला कमेटी की मीटिंग में लिया गया।
यह मीटिंग यहां किसान रैस्ट हाऊस में किसान नेता शमशेर सिंह नम्बरदार व रणबीर मलिक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें मजूदर यूनियन, ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान किसानों और अन्य संगठनों के सदस्यों ने किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए और सरकार की नीतियों को लेकर 26 से 28 नवम्बर तक राजभवन के समक्ष डाले जाने वाले पड़ाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। 16 नवम्बर को सुबह 11 बजे बाड्डोपट्टी टोल व दोपहर 2 बजे मय्यड़ - रामायण टोल पर बैठक होगी। 17 नवम्बर को सुबह 11 बजे चौधरीवास टोल और दोपहर 2 बजे लांधड़ी टोल पर बैठक होगी।
इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की कानूनी गारंटी, फसल खराबे के मुआवजे व बीमा क्लेम तुरंत जारी करने, श्रम कानून मजबूत करने और लेबर कोडरद्द करने, बिजली बिल संशोधन वापिस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने बंद करने, सभी कर्मचारियों को पक्का करने तकन्यूनतम वेतन 26000 रुपए देने, खेत मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा का कानून और मनरेगा काम के दिन व दिहाड़ी बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाली और खाली पदों पर भर्ती करने सहित अन्य मांगें उठाई जाएंगी।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह हुड्डा, कामरेड सुरेश कुमार, सोमबीर पिलानिया, सतबीर पूनिया, डा. करतार सिंह, सरदानंद राजली, ईश्वर वर्मा, रोहताश राजली, रामबीर ढांडा, बलराज मलिक, राजीव मलिक, विरेन्द्र लौरा, विजय जागलान, जसबीर सूरा, सतबीर सिंह, अमर सिंह, मोहनलाल, उमेद सिंह, सरदार कृष्ण पाली, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks