स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गुलकनी में चली गोली, तीन घायल !

 पार्टनरों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद



जींद: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज


जींद जिले के गांव गुलकनी में शराब ठेकेदार व उसके पूर्व पाटनर के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गोली चला दी। जिसमें चाचा भतीजे सहित ठेकेदार भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जींद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से तीनों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 




मिली जानकारी के अनुसार गुलकनी गांव में नारनौंद के नाड़ा गांव के काला ने शराब का ठेका लिया हुआ है। बताया जा रहा है कि मिर्चपुर निवासी सुनील व उसका चाचा कुलदीप ठेके पर पहुंच गए। वहां पर उनकी किसी बात को लेकर काला के साथ कहासुनी हो गई और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी। जिसमें मिर्चपुर निवासी सुनील व उसका चाचा कुलदीप सहित ठेकेदार काला भी गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फेल गई। 




गोली लगने से घायल तीनों युवकों को जींद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर मामले की गंभीरता को देखते हुए घायलों के अलावा किसी को इमरजेंसी वार्ड में इंट्री नहीं करने दी गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा। डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार कर तीनों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।   






सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वो घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। घटनास्थल का बारिकी से निरक्षण कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |