स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

SBS स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर गाड़ा सफलता का झंडा !

 एस बी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा की खिलाड़ी टूनीषा का नेशनल में स्लेक्शन



नारनौंद : सुनील कोहाड़ /तहलका न्यूज



 आज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और खेलों प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, इनको संजोए रखने के लिए एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढ़ा पूरे जिले में एक अलग ही पहचान बनाए हुए है। इस स्कूल के छात्र शिक्षा में तो अव्वल स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन कर ही रहे हैं, साथ ही स्कूल के मैदान में पसीना बहाने वाले छात्र भी खेलों में दमखम दिखा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की छाप छोड़ रहे हैं। उक्त शब्द स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल ने स्कूली छात्रा टूनीषा का टेबल टेनिस की नेशनल टीम में चयन होने पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। 





एस बी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा में टेबल टेनिस की नर्सरी पिछले कई वर्षों से चली आ रही है यह नर्सरी स्टेट व नेशनल खेल चुकी हैं स्टेट खेलों का आयोजन सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ था जिसमें हिसार जिले की तरफ से एस बी एस माढा के कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था अंडर 14 आयु वर्ग में टुनिषा का स्लेक्शन नेशनल के लिए हुआ है नेशनल खेलों का आयोजन इंदौर में 25, 26 मई को होने वाला है स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील चहल टेबल टेनिस कोच मनीषा, संदीप सभी खिलाड़ियों को बधाई दी इस अवसर पर भानु, विजय,  नीतू, कंचन, शारदा, पूजा, शालू, मोहित, आदि मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |