सवित्री जिंदल के नाम पर हड़प्पे 97 लाख; मामला दर्ज !
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे रूपए, ना ही नौकरी मिली और ना ही रूपए
फतेहाबाद: सुनील कोहाड़ / तहसलका न्यूज
फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़, हिसार और अन्य गांव के करीब दस युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने युवकों की षिकायत पर हिसार के दंपति सहित तीन युवकों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी षिकायत में फतेहाबाद के धांगड़ निवासी सुरेन्द्र उर्फ सुंदर ने बताया कि सन 2020 में उसकी मुलाकात हिसार के सेक्टर 13 निवासी भावना से हो गई तो भावना ने उसे बताया कि उसके संबंध राजनेताओं व अधिकारियों से बहुत ही गहरे हैं और वो सरकारी नौकरी लगवाने का काम करती है। सुरेन्द्र ने आरोप लगाया कि भावना ने उसे व किसी जानकार को नौकरी लगवाना है तो पैसों का प्रबंध कर उससे मिले। तो उसने अपनी पत्नी को नौकरी लगवाने के लिए पैसों का इंतजाम किया और अन्य जानकारों को भी ये बातें बता दी।
सुरेन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भावना के पति को दस युवकों को अलग अलग विभागों में नौकरी लगवाने के लिए 97 लाख रूपए दे दिए। सुरेन्द्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए। जिससे सरकारी विभागों में उसके जानकारों की ज्वाइनिंग भी नहीं हो सकी। जब उन्होंने रूपए वापिस मांगें तो उन्होंने रूपए देने से साफ मना कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks