स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से की मुलाकात, हो सकता है बड़ा धमाका !

 कंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी ना मिलने से चल रहे हैं कांग्रेस से नाराज


हिसारः सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज



हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद उदयभान को मिलने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं आदमपुर से विधायक कुलदीप बिष्नोई कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ फोटो पोस्ट कर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई ने लिखा है कि ये मुलाकात आदमपुर में ग्राम पंचायत बहाली को लेकर की है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट भी किया है। 






ज्ञात रहे कि आदमपुर के लोग पंचायत बहाली की मांग को लेकर पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हुए हैं और कुलदीप बिश्नोई ने 15 मई को ही लोगों की इस मांग का समर्थन करने के लिए धरने पर पहुंचे थे और उनकी इस समस्या का हल करवाने का भरोसा दिलाया था। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आदमपुर नगरपालिका क्षेत्र से अलग आदमपुर गांव को ग्राम पंचायत बहाली की मांग उठाई तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें भरोसा दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आदमपुर को भी ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है। इस बात की जानकारी खुद कुलदीप बिश्नोई ने टवीट कर दी है। 





गौरतलब है कि जून 2020 में आदमपुर नगरपालिका का नोटिफिकेशन जारी किया गया था और इसमें आदमपुर मंडी, आदमपुर गांव और जवाहर नगर को मिलाकर नगरपालिका बनाई गई थी। लेकिन पिछले एक महीने से आदमपुर गांव के लोग गांव में ग्राम पंचायत की बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं कुलदीप बिश्नोई हलके की समस्याओं को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री से मलाकात करते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |