स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर चढ़ा ट्रक !

4 की मौत, 10 गंभीर , पीजीआई रोहतक रेफर


बहादुरगढ़: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज


केएमपी पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है और काम पर लगे मजदूर दिन भर काम करने के बाद रात को फुटपाथ के साईड में सो जाते हैं। लेकिन वीरवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। जिसके कारण चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दस गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। 





मिली जानकारी के अनुसार कुंडली मारेसर पलवल एक्सप्रैस-वे पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है और बुधवार रात को काम पर लगे मजदूर थक हार कर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर अवरोधक लगाकर सो गए। सुबह करीबन साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया ओर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। वहीं 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |