मेरा पानी-मेरी विरासत योजना !
किसानों को दी जाएगी 7 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि
मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान फसल की जगह अन्य फसलों की बिजाई करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा 7 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 30 जून तक पंजीकरण करवाना होगा।
यह जानकारी देते हुए एसडीओ पवन ढींगड़ा ने बताया कि किसान पिछले वर्ष बिजाई किए गए धान क्षेत्र की जगह अन्य फसलें मक्का, कपास, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, तिल, अरंड, मूंगफली, चारा फसलें, खरीफ प्याज, बागवानी/सब्जियां लगाएगा, उस क्षेत्र को खाली छोडने पर 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि कि पंजीकृत किसानों के क्षेत्र का सत्यापन कृषि विकास अधिकारी, पटवारी, नंबरदार व संबंधित किसान की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा। जिन किसानों ने वर्ष 2021 के दौरान इस स्कीम का लाभ लिया था व इस वर्ष वे धान की जगह अन्य निर्धारित फसलों की बिजाई करने पर भी इस स्कीम के पात्र होंगें। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे पंजीकरण करवाकर स्कीम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks