स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में फिर चली गोली, शराब ठेके के करिंदें को गोली मार बदमाश 50 हजार रूपए छीनकर हुए फरार

गांव जमावड़ी के शराब ठेके के सेल्जमैंन के पांव में लगी गोली



हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हांसी के नजदीकी गांव जमावड़ी में रविवार की देर रात अज्ञात बाईक सवार युवकों ने शराब ठेके पर कार्यरत सेल्जमैंन को गोली मारकर उससे 50 हजार रूपए छीनकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। 








मिली जानकारी के अनुसार गांव जमावड़ी में शेखपुरा गांव के सतपाल ने शराब का ठेका लिया हुआ है और रविवार की रात को सुरेश सेल्जमैंन डयूटी दे रहा था कि दो युवक बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर आए और सामने के होटल पर रूक गए। कुछ समय रूकने के बाद युवकों ने होटल वाले को ठेके से सेल्जमैंन को बुलाने को कहा तो वो उसको बुला लाया। जैसे ही सेल्जमैंन उनके पास पहुंचा तो बाईक सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। जोकि उसके पांव में लगी। जब दूसरी गोली चलाई तो गनीमत ये रही कि वो सुरेश को ना लगकर जमीन में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ आए तो दोनों बदमाशों ने सुरेश के पास मौजूद 50 हजार रूपए की नगदी छीनी और बाईक पर सवार होकर वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल सुरेश को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी की। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |