स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाईक सवार युवकों ने पंप से पेट्रोल डलवाया और पैसे मांगें तो पिस्तौल दिखाकर भागे !

 पूरा घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज की जांच आरंभ



फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



फतेहाबाद के हिसार रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर रात एक बाईक पर सवार होकर दो युवक पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे और 750 रूपए का पेट्रोल डलवा लिया। जब सेल्जमैंन ने पैसे मांगें तो पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और दिखाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 







पुलिस को दी शिकायत में पंप के मैनेजर हवा सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात पंप पर सेल्जमैंन मुकेश डयूटी पर तैनात था तो एक बाईक पर सवार होकर दो युवक आए और उससे 750 रूपए का पेट्रोल डलवा लिया। जब सेल्जमैंन ने पैसे मांगें तो पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए मौके से फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। सेल्जमैंन ने इसकी सूचना पंप मालिक को दी तो पंप मैनेजर हवासिंह मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए दो अज्ञात बाईक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |