जींद में दो बाईकों आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल !
गांगोली मोड़ पर हुई टक्कर, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किए
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिले के गांव मोरखी के दो युवकों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाईक पर अपने रिस्तेदार के साथ घर जा रहा था तो दूसरा गांव से बाहर जा रहा था। पिल्लू खेड़ा पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को मोरखी निवासी 25 वर्षीय कुलदीप किसी कार्य से गांव से बाहर अपनी बाईक पर जा रहा था कि जैसे ही वो गांगोली मोड़ पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे गांव मोरखी के ही दिलकुश व उसके मोसेरे भाई की बाईक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने तुरंत ही तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान दिलकुश व कुलदीप को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिल्लू खेड़ा थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और सोमवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks