चोरी करने के अलग-अलग मामलों में पांच को किया गिरफ्तार !
तहलका न्यूज / हांसी : सुनील कोहाड़
सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान और रोहित वासी सिसाय के रूप में हुई जिसने मनजीत वासी सिसाय के घर में घुसकर घरेलू सामान , सिलेंडर, पंखे , आदि चोरी कर लिए थे।जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं ।
वहीं एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण वासी सेक्टर 6 हांसी के रूप में हुई जिसने चोरी के गहने कुलदीप से खरीदे थे । कुलदीप ने सरवन के घर से गहने चोरी कर लिए थे। कृष्ण उपरोक्त को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं ।
एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को ट्राला से बैटरी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ चौटाला , बारू राम वासी मुंढाल खुर्द पंकज वासी जगदीश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई। जिन्होंने सड़क पर खड़े ट्राला से 2 बैटरी चोरी कर ली थी जिन को गिरफ्तार करके बैटरी बरामद करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks