पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हिसार जिले के युवक को कैथल पुलिस ने किया गिरफ्तार !
Kaithal police arrested a youth from Hisar district in the police recruitment exam paper leak case
तहलका न्यूज / कैथल :
हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में एसआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम द्वारा एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस आरोपित से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही 153 आरोपितों को पकड़ चुकी है। पकड़ा गया आरोपित विजेंद्र हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ में बतौर क्लर्क कार्यरत है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान हिसार जिले के गांव बिठमडा निवासी विजेंद्र के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित विजेंद्र ने कबूल किया है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपित सोनू निवासी उकलाना के माध्यम से नवीन निवासी प्याऊ माजरा के पास जाकर पेपर पढ़ा था। जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस 153 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनों निवासी खापड़ जिला जींद तथा नवीन को आन्सर-की सहित काबू किया गया था। इस बारे में थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks