स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोबाइल एप्लीकेशन से होगी फसल गिरदावरी व सत्यापन का कार्य !

 The work of crop girdawari and verification will be done through the mobile application developed by Harsek.


मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण, गिरदावरी तथा क्रॉप वेरिफिकेशन को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 


उपायुक्त उत्तम सिंह ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण, गिरदावरी तथा क्रॉप वेरिफिकेशन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि हरसेक द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फसलों की गिरदावरी व सत्यापन का कार्य किया जाएगा। हरियाणा लैंड रिकॉर्ड इनफॉर्मेशन सिस्टम के साथ इसका समावेश किया गया है, जो जीपीएस सिस्टम पर आधारित है।












उपायुक्त ने वित्त आयुक्त तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य राजस्व टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत राजस्व एवं कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिनों में फसल गिरदावरी व सत्यापन का कार्य सुनिश्चित करें।  एप के माध्यम से एकत्र किए जाने वाले डेटा का इस्तेमाल खरीद के दौरान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 फरवरी तक फसल पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकृत किसान फसल बिक्री व सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ सरलता से ले सकते हैं।












किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 15 फरवरी तक करवाएं पंजीकरण

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।








यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि किसान स्वयं अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डाट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 18001802117 भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान अब 15 फरवरी 2022 तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि से पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |